जागेशवर कुमार @ झारखंड उजाला ब्यूरो
चूल्हा प्रमुख का सम्मेलन सह संकल्प सभा होगी एतिहासिक – रोशनलाल चौधरी
केरेडारी प्रखंड से 5000 चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह संकल्प सभा में भाग लेंगे – प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो
केरेडारी: प्रखंड कार्यालय केरेडारी में आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक रखा गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी माननीय श्री रोशन लाल चौधरी उपस्थित हुए ।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष वैद्यनाथ महतो तथा संचालन जिला प्रवक्ता रविशंकर जायसवाल ने किया। बैठक में मुख्य रूप से 22/09/2024 को बड़कागांव गांव विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख का +2 हाई स्कूल मैदान बड़कागांव में होने वाले चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह संकल्प सभा पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बोले कि इस कार्यक्रम में हजारों हजार की संख्या में चूल्हा प्रमुख भाग लेंगे और उस दिन का कार्यक्रम ऐतिहासिक के साथ बड़कागांव विधानसभा के जीत सुनिश्चित करेगा। इसलिए केरेडारी प्रखंड के प्रत्येक पंचायत के सभी बूथों मे जितने भी चूल्हा प्रमुख बनाया गया है सभी चूल्हा प्रमुख को कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित कराने का कष्ट करेंगे । इस बार का चुनाव का सारा दारोमदार चूहा प्रमुख पर निर्भर रहेगा।
सम्मेलन सह संकल्प सभा में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमो माननीय श्री सुदेश महतो तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरिडीह के लोकप्रिय सांसद श्री चंद्रप्रकाश चौधरी,गोमिया विधायक श्री लामोदर महतो उपस्थित रहेंगे।इस मौके पर उन्होंने बोले की वर्तमान मे बड़कागांव में परिवर्तन की लहर चल रहा है सभी जगह विधायक के प्रति नाराजगी देखी जा रही है विधायक द्वारा आंदोलन के नाम पर लोगों दिग्भ्रमित किया जा रहा है जो अब जनता उनकी चाल को समझ चुकी है अब उनका कोई चाल चलने वाली नही है इसलिए आप सभी कार्यकर्ता अच्छा से काम करे आजसू पार्टी की जीत सुनिश्चित है । प्रखंड अध्यक्ष वैद्यनाथ महतो बोले की केरेडारी प्रखंड से 5000 चूल्हा प्रमुख संकल्प सभा में भाग लेंगे । इसके लिए सभी सभी पंचायत में पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। इस मौके पर मुख्यरूप से केंद्रीय सदस्य पंकज साहा,भोला महतो, अनिल राम, लीलाधन साव चट्टी बरियातू पंचायत मुखिया झारीलाल महतो, जिला प्रवक्ता रविशंकर जायसवाल प्रखंड सचिव मोहन कुमार,महिला प्रखंड अध्यक्ष राधा देवी,प्रमोद कुशवाहा, दीपक साहू,प्रेमचंद महतो, राजदेव कुशवाहा,विनोद सिंह,सुनील भुइंया मनोहर साव,कंचन यादव, मुरारी महतो,संजय राणा,उपेंद्र राम,कुलेश्वर महतो, प्रदीप राम,उपेंद्र यादव ,नंदकिशोर महतो,राजेश साव, राजमती देवी, डीएस कुमार महतो,नीतीश कुमार,जगदेव ठाकुर,विनोद दास,सुजीत कुमार,नरेश यादव,प्रकाश गंझू,विनोद महतो,शिवनारायण कुमार,सुबोध कुमार ,प्रमोद कुशवाहा,मुकेश ठाकुर,नरेश कुमार,कैलाश महतो,मदन मोहन,जगरनाथ कुमार साव,जितेंद्रवकुमार महतो रामकिशुन साव सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।