लगातार बारिश की वजह से डैम का जलस्तर बढ़ा, चौथी फाटक भी खोली गई |

Views: 0

पतरातू झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से पतरातू डैम का जलस्तर बढ़ गया है। डैम की सुरक्षा को देखते हुए सोमवार दोपहर 1:30 बजे एक और गेट खोल दिया गया है। तत्काल डैम के चार फाटक से पानी छोड़ा जा रहा है। प्रत्येक गेट से 841.50 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। उक्त बातों की जानकारी शेष परिसंपत्ति पदाधिकारी नवीन कुमार ने दी। उन्होंने कहा डैम का लेवल 1328 फिट आरएल है और सुरक्षा के दृष्टिकोण से डैम के चार फाटक खोले गए हैं। प्रत्येक फाटक से लगभग 3 इंच पानी छोड़ा जा रहा है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top