महिला कांग्रेस की पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात, गुलदस्ता भेंट कर किया सम्मानित |

Views: 0

यासिर अराफ़ात@ झारखंड उजाला ब्यूरो.

पाकुड़ : शनिवार को बाजार समिति मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस पार्टी को चाहने वाले की भारी भीड़ देखी गई. भीड़ इतनी ज्यादा थी कि बाजार समिति का इतना बड़ा मैदान कम पड़ गया. भारी भरकम भीड़ के कारण पूरा ट्रैफिक व्यवस्था जाम हो गया. महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सीमा सोनी भगत महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मैसरा बीबी व हसीना ने गुलदस्ता भेंट कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया. साथ ही उनके साथ महिला कांग्रेस के संगठन की मजबूती को लेकर भी चर्चाएं की. आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर महिला कांग्रेस के अंदर भी जोश देखा गया. महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा सोनी भगत ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए महिला कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है.साथ ही महिला कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के लिए पंचायत में मीटिंग करके महिला संगठन को विस्तार किया जा रहा है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top