झारखंड को शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन ने इसे राज्य को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया
दीपक कुमार @ झारखंड उजाला संवाददाता
हुसैनाबाद,पलामू: अनुमंडल के हैदर नगर प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में भाजपा सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि झारखंड की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए परिवर्तन यात्रा 2 अक्तूबर तक चलेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य अटल बिहारी बाजपयी जी ने बनाया था। शिबू सोरेन हेमंत सोरेन कांग्रेस राजद ने इसे लूट का अड्डा बना दिया। उन्होंने कहा कि सरकारें जन कल्याण के लिए बनती है। मगर यहां जिहादी कल्याण के लिए काम हो रहा है। संथाल में ट्राइबल की जनसंख्या 42 प्रतिशत से 28 प्रतिशत हो गई। बंगला देशियों को बाहर निकलना है तो झारखंड से जेएमएम राजद और कांग्रेस की सरकार को बाहर का रास्ता दिखाना होगा।भ्रष्टाचार से मुक्ति पाना है, जमीन घोटाला मनरेगा घोटाला टेंडर घोटाला खनिज घोटाला ट्रांसफर पोस्टिंग घोटाला करने वालों को जेल के पीछे डालना है, तो गठबंधन की सरकार को हटाना होगा और डबल इंजन की सरकार बनाना होगा।
उन्होंने कहा कि जिस तरह कश्मीर में शांति कायम करने में मोदी सरकार ने 370 धारा खत्म किया। उसी तरह राज्य से उग्रवाद का सफाया भाजपा की सरकार करेगी। उन्होंने बीच बीच में भारत माता की जय के नारे लगाए। उन्होंने एक और नारा लगाया न साहब न कहब, बदल के रहब नारा लगाया जिसे सभी उपस्थित लोगों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि 2 अक्तूबर तक इस परिवर्तन यात्रा को सफल करना है और दो अक्तूबर गांधी जयंती के अवसर पर ऐसा स्वच्छता अभियान चलाना है की इस भ्रष्ट सरकार का सफाया हो जाए। कार्यक्रम में पलामू सांसद वीडी राम, चतरा के पूर्व सांसद सुनील सिंह , प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान,पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह, बिनोद कुमार सिंह, विपिन बिहारी सिंह ज्योतिरश्व सिंह, कर्नल संजय सिंह, कामेश्वर कुशवाहा, प्रफूल सिंह, अजय जयसवाल, उदय विश्वकर्मा प्रेमतोष सिंह,के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे