Views: 0
कुलबीर सिंह/ झारखंड उजाला संवाददाता
सिंदरी/बलियापुर /धनबाद। उपायुक्त धनबाद के निर्देशानुसार बलियापुर प्रखंड कार्यालय में लंबित जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु आवेदनों के निष्पादन के लिए 19 सितंबर से 25 सितंबर तक प्रखंड कार्यालय में विशेष शिविर का आयोजन किया गया था। उक्त शिविर में विभिन्न पंचायतों के 63 जन्म प्रमाण पत्र तथा 19 मृत्यु प्रमाण पत्र स्वीकृत किया गया था। 26 सितंबर को प्रखंड सभागार बलियापुर में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा, उप प्रमुख आशा देवी, 20 सूत्री अध्यक्ष राजेंद्र किस्क, मुखिया गणेश महतो, दिलीप महतो, विजय कालिंदी, पंचायत समिति सदस्य दिवाकर महतो, तपन रजक, मो आलम आदि के द्वारा वितरण किया गया



