विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा ने किया साप्ताहिक बैठक |

Views: 0

पतरातू पीवीयूएनएल के विस्थापित-प्रभावित ग्रामीणों की साप्ताहिक बैठक विस्थापित-प्रभावित संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में रविवार को कटिया सरना स्थल स्थित काली मन्दिर परिसर में सम्पन्न हुई। आदित्य नारायण प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन प्रदीप महतो एवं मो.अलीम ने किया। बैठक के माध्यम से कहा गया कि विगत 17 सितंबर 2024 को वार्ता के दौरान पीवीयूएनएल प्रबंधन के द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुरूप स्किल्ल्ड/अनस्किल्ल्ड विस्थापित-प्रभावित ग्रामीणों को स्थाई जॉब में अविलम्ब नियुक्त किया जाए। उक्त वार्ता में दिए गए आश्वासन पर हम विस्थापित प्रभावितों ने विश्वास किया है। इस बार हमारे साथ विश्वासघात नहीं हो।

यदि ऐसा हुआ तो आगे कभी भी पीवीयूएनएल प्रबंधन के बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता है फिर हम अपने घोषित आंदोलन को करने पर मजबूर होंगे। आज बैठक में उपस्थित सभी लोगों को स्पष्ट कहा गया कि प्रबंधन की बातों पर फिलहाल हम विश्वास करते हैं, इसके बावजूद हमलोगों को गांवों में तैयारी को रोकना नहीं है। हमेशा हक अधिकार के लड़ाई के लिए तत्पर रहना होगा। आज के बैठक में मुख्य रुप से कुमेल उरांव, किशोर कुमार महतो, मनु मुंडा, सुरेश साव, अशोक महतो, कपिल मुंडा, चरण सोरेन, भरत साव, छोटु करमाली, मुकेश सिंह, विकास गिरी, राजेंद्र साहू, नरेश महतो, राजेश महतो, नागेश्वर महतो, रिंकू देवी, वीणा देवी, प्रकाश कुमार, अमित, पार्वती देवी, रूपा कुमारी, यशोदा देवी, दीपु बाला देवी, पैरो देवी, शांति देवी, मली देवी, अनिता देवी, कविता देवी, जाशो देवी, सलखो देवी, मिनी देवी सहित भारी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top