माता दुर्गे बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र पर अपनी विशेष कृपा बनाये रखे : रौशनलाल चौधरी..
जागेशवर कुमार @ झारखंड उजाला ब्यूरो।
केरेडारी/ हजारीबाग:- नवरात्री के पहले दिन केरेडारी प्रखण्ड के ग्राम पतरा खुर्द मे आयोजित दुर्गा पूजा अनुष्ठान के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाल कर माँ दुर्गे के नव रूपों की आह्वान करते हुए नगर भ्रमण किया गया, इसी धार्मिक मौके पतरा खुर्द के ग्रामीणों के विशेष निमंत्रण पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव और बड़कागांव विधानसभा प्रभारी श्री रौशनलाल चौधरी जी सम्मलित होकर माँ दुर्गे के चरणों मे माथा टेकते हुए श्रद्धालुओं के साथ नगर भ्रमण किये, इसके पहले ग्रामीणों द्वारा उन्हें जोरदार स्वागत कर माता रानी के जयकारों के साथ उन्हें मंदिर परिसर ले गये जहाँ उन्हें माल्यार्पण कर तिलक लगा कर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया, इस मौके पर मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य श्री लीलाधन साव,जिला उपाध्यक्ष,उपेन्द्र प्रसाद, जिला सचिव गिरेंद्र प्रसाद, प्रखण्ड अध्यक्ष गौतम कुमार वर्मा,प्रखण्ड सचिव मनोज दांगी,प्रखण्ड सह सचिव घनश्याम कुमार दांगी, प्रखण्ड प्रवक्ता तापेश्वर कुमार “तापस” आजसू युवा मोर्चा , सचिव पप्पू कुमार दांगी,गर्रीकला के पूर्व मुखिया लक्ष्मीकांत कुशवाहा, पप्पू मेहता,मुरली प्रसाद,दिनेश प्रसाद, प्रसाद,अजित प्रसाद मेहता, रंजीत महतो, तुलेश्वर महतो, बालेश्वर महतो सहित कई लोग उनके साथ शामिल थे!



