जागेशवर कुमार @झारखंड उजाला ब्यूरो।
केरेडारी:- बड़कागाँव। झारखंड विधानसभा चुनाव में बड़कागांव विस सीट में 15 साल की पुरानी परंपरा को भाजपा ने तोड़ दिया। 2009 से 2024 तक 15 साल तक कांग्रेस पार्टी से एक ही परिवार के विधायक के किला को भाजपा ने ढाह दिया। यहां भाजपा प्रत्याशी रौशन लाल चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस से विधायक रहे अंबा प्रसाद को चुनावी मैदान में करारी शिकस्त दी हैं।वही 24 राउंड में श्री चौधरी ने विधायक अंबा प्रसाद को लगभग 31 हजार 393 वोट से चुनाव हराया।विधान सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रौशन लाल चौधरी के पक्ष में 124468 मतदाताओं ने मत देकर भरोसा जताया। कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद को 93 हजार 075 वोट मिले। वहीं जेएलकेएम पार्टी से पहली बार चुनाव लड़ रहे बालेश्वर कुमार को 26 हजार 867 मतदाताओं ने वोट दिया।चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रौशन लाल चौधरी के जीत पर बड़कागांव विस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी का लहर हैं। मौके पर एनडीए गठबंधन के प्रखंड एवं जिला के पदाधिकारी गण एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे साथ ही नवनिर्वाचित विधायक बनने के तट पक्ष रामगढ़ से ही बड़े धूमधाम से विजय जुलूस निकाली गई। तथा फटाके बम फोड़कर मिठाइयां बताकर एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता ने मनाएं जश्न।