Views: 0
साहिबगंज।नौ दिवसीय शिवपुराण कथा के पहले दिन शुक्रवार को शहर के कबूतरखोपी सकरूगढ़ हनुमान मंदिर कथा स्थल से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 551 महिलाएं कलश लेकर शहर के मुख्य मार्ग का भ्रमण करते हुए कबूतरखोपी चानन जनता घाट पहुंचकर विधिवत रूप से पूजन करके कलश में जल भरकर मुख्य मार्गो का भ्रमण करके कथा स्थल पहुंची।वही वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजन होकर नौ दिवसीय शिव पुराण कथा का शुभारंभ हुआ।जिससे क्षेत्र पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है।मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद सीमा देवी, सरिता देवी,सुरेन्द्र यादव,मनोज तांती,अवध बिहारी यादव, लोकनाथ यादव,दरोगा यादव, भरत यादव,इंदु देवी,रमवती देवी,ममिता देवी,कंचन देवी,राजेश यादव,रवि तांती,प्रेम महतो,लक्ष्मण राम,अनिल राम,नंदजी राम सहित समिति सदस्य व सैकड़ो की संख्या में भक्त उपस्थित थे |



