रामेश्वर राम अध्यक्ष व राजू कुमार दास सचिव चुने गए
बड़कागांव/ हजारीबाग:- बड़कागाव प्रखण्ड अन्तर्गत रविदास महासभा नगर इकाई का पुनर्गठन कर चुनाव संपन्न कराया गया। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया गया, रामेश्वर राम, विनोद राम एवं रघुनाथ राम दावेदार थे। मतगणना के पश्चात रामेश्वर राम को आठ मतों से विजय घोषित किया गया। रामेश्वर राम को 33 मत, विनोद राम को 25 मत एवं रघुनाथ राम को 6 मत प्राप्त हुए।वही राजू कुमार दास को सचिव एवं नरेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुनाव किया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष विनोद राम, आकाश कुमार ,सावन कुमार ,आशीष कुमार, उपसचिव देवनारायण राम, गणेश राम, कोषाध्यक्ष संजय कुमार रवि, संयोजक रामबृच्छ राम, राजीव रंजन, संरक्षक महेश राम, रघुनाथ राम ,मुख्य प्रवक्ता सुकेश कुमार, संतोष राम, संजय निगम, संगठन मंत्री सरजू राम, सुरेंद्र राम, मीडिया प्रभारी संजय सागर ,कार्यकारिणी सदस्य धीरंजन राम ,अजीत कुमार रवि, लालधारी राम ,मिथुन कुमार ,सुनील कुमार ,सूरज कुमार, उदय कुमार, रवि, धर्मेंद्र राम, आजाद कुमार ,जागेश्वर राम ,अजय कुमार को बनाया गया हैl