लोहरदगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राजकमल मिश्रा एवं सचिव मनोरंजन कुमार के निर्देशानुसार तथा झालसा एवं नालसा के कार्यक्रमों के तहत सोमवार, 8 जून 2026 को कुडू प्रखंड कार्यालय परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कुडू प्रखंड सह अंचल अधिकारी श्री संतोष उरांव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता प्रवीण कुमार भारती ने उपस्थित लोगों को विभिन्न कानूनी विषयों की जानकारी दी। उन्होंने सिविल विवाद, लड़ाई-झगड़े से संबंधित मामले, भूमि विवाद, टाइटल सूट, पार्टिशन सूट, पोक्सो अधिनियम, सड़क दुर्घटना से जुड़े मामलों तथा उपलब्ध विधिक सहायता के बारे में विस्तार से बताया।
अधिवक्ता ने लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा जरूरत पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी।
कार्यक्रम में पीएलवी हफीजुल अंसारी, मीना कुमारी एवं जीतनारायण शाही सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से आमजन को कानून संबंधी जानकारी देकर उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया गया।


Blog





