लोहरदगा: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा के तत्वावधान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को ले जुलूस और सभा का आयोजन किया।
 पुराना नगर पालिका कार्यालय से निकला जुलूस नया नगर परिषद कार्यालय पहुंचा, जहां महात्मा गांधी चबूतरा के पास सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष सह राज्याध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने की। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों की प्रासंगिकता और जुलूस के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यपालक पदाधिकारी की अनुपस्थिति में महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने श्री श्याम एसडब्ल्यूएम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कार्यालय में मांग पत्र सौंपा। इसके बाद नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव के साथ शिष्टमंडल की सौहार्दपूर्ण वार्ता हुई।
वार्ता के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि नगर परिषद के अधीन कार्यरत कर्मियों के लंबित वेतन का भुगतान शीघ्र कराया जाएगा। साथ ही कंपनी साइड के कर्मचारियों के भुगतान के लिए भी कंपनी प्रबंधन से बातचीत की जाएगी। उन्होंने अन्य मांगों पर भी आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिया। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि लोहरदगा नगरपालिका की स्थापना 1 जुलाई 1888 को हुई थी। स्थापना दिवस के अवसर पर 1 जुलाई 2026 को कर्मचारियों के लिए वर्दी, झाड़ू एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा मनमाने ढंग से हटाए गए कर्मचारियों को पुनः कार्य पर रखने का प्रयास किया जाएगा। वर्ष 2010 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के स्थायीकरण का मामला राज्य सरकार के स्तर पर विचाराधीन बताया गया।
शिष्टमंडल में महेश
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 06-06-2026 09:49 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Special Report Lohardaga News