पाकुड़: नगर परिषद अध्यक्ष एवं कार्यपालक पदाधिकारी के साथ शाहिद इक़बाल झामुमो पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य एवं फारूक आलम अंसारी झारखंड आंदोलनकारी द्वारा साक्षात्कार में पेयजल की नई कनेशन के लिए नगर परिषद द्वारा कि गई ₹7000 प्रति पेयजल कनेक्शन की गई सिक्योरिटी मनी को कम करने की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए मंदिर, मस्जिद, चर्च एवं गुरुद्वारा में निःशुल्क नई कनेशन देने संबंधी वार्तालाप हुई। 

गौरतलब हो कि इस विषय पर एक आवेदन भी सम्मानित अध्यक्ष श्रीमती शबरी पाल एवं कार्यपालक पदाधिकारी श्री अमरेन्द्र चौधरी नगर परिषद पाकुड़ को दिया गया। निर्देशित सुरक्षा राशी (सिक्योरिटी मनी) ₹7000 किया गया है, पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में रहने वाले तथा कनेक्शन लेने वाले के लिए अत्यधिक है। इस प्रकार की सिक्योरिटी मनी झारखंड के नगर निगम क्षेत्र में लगता है उस हिसाब से पाकुड़ नगर परिषद का रेट सुरक्षा राशी (सिक्योरिटी मनी) कम होनी चाहिए। नगर परिषद अध्यक्ष, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से मैं आगरा करूंगा कि इस विषय पर पुनर्विचार कर सुरक्षा राशी (सिक्योरिटी मनी) कम करने की की व्यवस्था करें ताकि कनेक्शन लेने वाले आम नागरिकों को राहत महसूस हो।


नगर परिषद में क्षेत्र में मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा में बिना सुरक्षा राशी (सिक्योरिटी मनी) के नि:शुल्क पानी आपूर्ति हेतु मुहैया कराने की पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के लिए अतिआवश्यक है ताकि पानी कनेक्शन लेने वाले के लिए राहत महसूस हो सकें। नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल ने कहा कि इस विषय पर विशेष रूप से गंभीरता पूर्वक विचार किया जा रहा है। इस आशाएं की जानकारी झारखंड सरकार को भी दी गई है ताकि जनता को राहत मिल सकें।

Desk Desk · 06-04-2026 09:45 PM · 📍 Pakur
Advertisement
Tags
Politics Pakur News