लोहरदगा: भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य तथा वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने रांची के होटवार जेल में महिला कैदी के साथ यौनाचार की घटना को झारखंड में घटित घृनित तथा शर्मसार करने वाला बताते हुए इसे झारखंड सरकार की अक्रमन्यता बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।उन्होंने कहा है कि झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी ने इस घटना के लिए जेल अधीक्षक पर सीधा आरोप लगाकर इस पूरे घटना कृम पर लीपा पोती करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने तथा उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।ओम प्रकाश सिंह ने कहा है कि जब पहरेदार ही चोर बन जाए तो उसे कौन बचा सकता है।जेल अधीक्षक ने ही इस घृनित घटना को अंजाम देकर महिला को गर्भपात कराने तथा इस घटना में सहयोग करने वाले तमाम लोगों के ऊपर कठोरता से कार्रवाई सुनिश्चित करने की पहल राज्य सरकार को अविलंब करना चाहिए। इस घटना से प्रमाणित होता है कि राज्य सरकार का नियंत्रण अधिकारियों पर नहीं है,तथा ये जंगल राज की ओर राज्य को ले जा रहे हैं।
Type to search across all news & blogs
Categories ▼
Regions ▼
Blog





