लोहरदगा: गत दिन सड़क दुर्घटना के शिकार तीन लोगों का अंतिम संस्कार शुक्रवार को नगर क्षेत्र स्तिथ कब्रिस्तान में किया गया। बताते चले कि सिमडेगा जिले के अघरमा के समीप तेज रफ्तार बोलेरो के पेड़ से टकराने की दर्दनाक दुर्घटना में जान गंवाने वालों को जब अंतिम विदाई दी गई, तो कब्रिस्तान का मंजर देखकर हर आंख नम हो गई। बीते दिन के हादसे में मृतकों की पहचान कनीज फातिमा (3 वर्ष), पिता मोहसिन, मनीटोला डोरंडा रांची, मो. अर्श (7 वर्ष), पिता मोहसिन, मनीटोला डोरंडा रांची, आयरा नाज (डेढ़ वर्ष), पिता अर्श नवाज अंसारी, ग्राम लसिया, गुलाम मुस्तफा (58 वर्ष), पिता मोहम्मद अजीमुद्दीन, राहत नगर लोहरदगा तथा गुलशन आरा (48 वर्ष), पति गुलाम मुस्तफा, राहत नगर लोहरदगा के रूप में हुई। वहीं इलाज के दौरान आयरा नाज के पांच वर्षीय भाई उमैर ने भी दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि लोहरदगा निवासी गुलाम मुस्तफा के 2 बेटी से 4 बच्चे थे इस घटना में चारों बच्चों की मौत हो गई थी।बताया गया कि गुरुवार देर रात स्थानीय विधायक, लोहरदगा अंजुमन के पदाधिकारियों तथा सिमडेगा जिला प्रशासन की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शवों को परिजनों को दो डोरंडा रांची 2 लसिया और दो लोहरदगा सौंप दिया गया था। शुक्रवार को नमाज़-ए-जुम्मा के बाद लोहरदगा कब्रिस्तान में मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। इस दौरान एक और दुखद संयोग देखने को मिला। बीती शाम ओएना के समीप हाईवा की चपेट में आने से लोहरदगा कुरैशी मोहल्ला निवासी तीन बच्चों का पिता वासुक कुरैशी की मौत हो गई थी। उसका जनाज़ा भी उसी समय निकला। व


Blog





