सुलह-सफाई से लिए जाते हैं फैसले, किसी की हार-जीत नहीं होती: शाहिद अहमद बेलू*
लोहरदगाः अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा की अदलिया कमिटी ने रविवार को अंजुमन कार्यालय में विभिन्न आपसी विवादों की सुनवाई करते हुए छह मामलों पर विचार किया। इनमें दो मामलों का दोनों पक्षों की सहमति और आपसी समझौते के आधार पर सफलता पूर्वक निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों में अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई। अदलिया की कार्यवाही सदर अब्दुल रउफ अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान सचिव शाहिद अहमद बेलू, नायब सदर सैयद आरिफ हुसैन, ऑफिस सेक्रेटरी मौलवी अबुल कलाम तैगी, मोहम्मद असगर तैगी एवं सैयद वसीम मौजूद रहे। अदलिया में पेशरार प्रखंड के बिढ़नी गांव और किस्को प्रखंड के होंदगा गांव के दंपती के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद का दोनों पक्षों की सहमति से समाधान किया गया। वहीं सेन्हा प्रखंड और लोहरदगा के एक अन्य पति-पत्नी के बीच उत्पन्न मतभेद को भी बातचीत और समझौते के माध्यम से समाप्त कराया गया। इसके अलावा सेन्हा निवासी एवं चतरा निवासी के बीच चल रहे मामले, थाना टोली और आजाद बस्ती के निवासियों के बीच विवाद तथा सोमवार बाजार और हिसरी ग्राम के पक्षकारों से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। इन मामलों में विस्तृत विचार-विमर्श के बाद अगली तिथि निर्धारित की गई। इस अवसर पर सदर अब्दुल रउफ अंसारी ने जिले के मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा कि आपसी विवादों को थाना, कोर्ट-कचहरी तक ले जाने से पहले स्थानीय अंजुमन के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करना चाहिए


Blog





