रांची । राँची जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से सोमवार को धुर्वा बालालॉंग चौक स्थित रैम्बो रिवर वाटर पार्क में एक दिवसीय ताइक्वांडो समर कैम्प का सफल आयोजन किया गया। इस समर कैम्प में पूरे रांची से चयनित ताईक्वांडो विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा उत्साहपूर्वक ताइक्वांडो प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कैम्प के दौरान प्रतिभागियों को पंचिंग, किकिंग एवं फाइटिंग स्किल्स का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को ताइक्वांडो की बुनियादी तकनीकों के साथ अनुशासन, आत्मरक्षा एवं आत्मविश्वास के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।
समर कैम्प में ताइक्वांडो प्रशिक्षण के साथ-साथ बच्चों के लिए वाटर मस्ती एवं लंच की भी व्यवस्था की गई, जिसका सभी प्रतिभागियों ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, फिटनेस एवं आत्मरक्षा के प्रति रुचि विकसित करना था।
इस अवसर पर झारखंड ताईक्वांडो संघ के वर्किंग चेयरमैन मिथलेश कुमार सिंह ,रंबो रिवर वाटर पार्क के सचिन कुमार सिंह ,वार्ड ३८ के पार्षद अवधेश ठाकुर पूर्व पार्षद दीपक लोहरा ने कैम्प का उद्घाटन किया इस अवसर पर प्रीतम कुमारी,अनंत नाग चंदन, तारकांत पटेल , करमचंद भगत , चंदन कुमार ,संजय मुंडा,विवेक दुबे बजरंग ठाकुर सहित कई प्रशिक्षक अभिभावक कार्यक्रम में मौजूद रहे और बच्चों का मार्गदर्शन किया। आयोजन को प्रतिभागियों एवं अभिभावकों द्वारा काफी सराहा गया।


Blog





