बड़कागांव/हजारीबाग: केरेडारी में SAHA AUTOMOBILE के नए शोरूम का उद्घाटन गुरुवार को बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने फीता काटकर किया। इस दौरान प्रो पंकज साहा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Bhoomi Electric Scooter भी हुई लॉन्च
उद्घाटन के साथ ही शोरूम में `SMOOTH, SMART & SUPERCHARGED!` टैगलाइन के साथ Bhoomi Electric Scooterकी रेंज भी प्रदर्शित की गई। शोरूम में बहुचर्चित रेंज के स्कूटर, आकर्षक एक्सेसरीज के साथ आसान डाउनपेमेंट, कम ब्याज दर और आसान किश्तों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
मौजूद रहे गणमान्य
इस अवसर पर पंकज साहा, उपेंद्र सिंह, जयराम साव, कर्मचारी साव, जागेश्वर कुमार, कंचन यादव, मोहन महतो, रविशंकर जायसवाल, विश्वनाथ कुमार महतो, बबलू सिंह, बद्रीनारायण सिंह, मालती देवी, सुनील भुइयां, बैजनाथ महतो, सुरेश साव, कुलदीप तिवारी, तापेश्वर साव, रेणुका देवी, प्रतिमा देवी, राधा देवी, मुकेश सिंह, बैजनाथ तिवारी, मुकेश वर्मा, सुरेंद्र तिवारी, राजेश जक्शन सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद थे।
विधायक ने शोरूम प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुलने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और लोगों को बेहतर सेवा मिलेगी।
Blog