बुंडू के प्रसिद्ध दशम फॉल में एक दर्दनाक हादसा हो गया।*

बिहार के दानापुर से अपने ममेरे भाई के साथ रांची दुर्गा पूजा देखने आया एक युवक दशम जलप्रपात में डूब गया।
बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब 5 बजे दोनों भाई दशम फॉल के ऊपरी हिस्से में जंगल की तरफ फोटोशूट करने गए थे। जैसे ही ममेरा भाई फोटो लेने लगा, पलक झपकते ही दूसरा भाई गायब हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पर्यटक मित्र और दशम फॉल थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलते ही बुंडू एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचे और खोजबीन में जुट गए।
रात भर काफी खोजबीन की गई लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह से फिर स्थानीय गोताखोरों द्वारा खोजबीन शुरू की गई।
काफी मशक्कत के बाद सोमवार शाम लगभग 4 बजे स्थानीय गोताखोरों ने युवक का शव बरामद कर लिया। 24 घंटे के अंदर शव को निकाल लिया गया।
मौके पर मृतक के परिजन भी पहुंचे, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।
JAY PRAKASH DAS JAY PRAKASH DAS · 19-10-2026 09:39 PM · 📍 Ranchi
Tags
Government Ranchi News