नई दिल्ली। हवाई यात्रियों के लिए सफर अब थोड़ा महंगा होने जा रहा है। Air India और Air India Express ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की बढ़ती कीमतों के बीच घरेलू और चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला किया है। नए शुल्क 9 अक्टूबर 2026 से की जाने वाली नई बुकिंग पर लागू होंगे।

दोनों एयरलाइनों के अनुसार, ATF की कीमतों में हाल के महीनों में काफी उतार-चढ़ाव रहा है। भू-राजनीतिक परिस्थितियों और वैश्विक ऊर्जा बाजार में दबाव के कारण ईंधन लागत बढ़ी है, जिसका सीधा असर एयरलाइंस के परिचालन खर्च पर पड़ रहा है। नए सरचार्ज के जरिए बढ़ी हुई लागत के एक हिस्से की भरपाई की जाएगी।

घरेलू उड़ानों पर कितना शुल्क?

घरेलू उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज यात्रा की दूरी के आधार पर तय किया गया है। एकतरफा यात्रा पर नई दरें इस प्रकार हैं:

  • 0 से 500 किमी: ₹400
  • 501 से 1,000 किमी: ₹600
  • 1,001 से 1,500 किमी: ₹850
  • 1,501 से 2,000 किमी: ₹1,200
  • 2,000 किमी से अधिक: ₹1,200

इसका मतलब है कि लंबी दूरी की घरेलू उड़ानों में यात्रियों को टिकट की कीमत के अलावा फ्यूल सरचार्ज के रूप में अधिक भुगतान करना पड़ेगा।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी बढ़ा शुल्क

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर सरचार्ज दूरी के बजाय गंतव्य क्षेत्र के अनुसार तय किया गया है। नई एकतरफा दरें इस प्रकार हैं:

  • नॉर्थ अमेरिका: 215 डॉलर
  • ऑस्ट्रेलिया: 210 डॉलर
  • यूरोप और यूके: 135 डॉलर
  • वेस्ट एशिया/मिडिल ईस्ट: 55 डॉलर

एयर इंडिया ने बताया कि सरचार्ज में आगे भी ईंधन की कीमतों और बाजार की परिस्थितियों के अनुसार समय-समय पर बदलाव किया जा सकता है।

कब से लागू होंगे नए शुल्क?

Air India Express पर नई दरें 9 अक्टूबर को रात 12 बजे से की जाने वाली नई बुकिंग पर लागू होंगी, जबकि Air India में यह बदलाव 9 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से प्रभावी होगा। यह शुल्क नई बुकिंग पर लागू होगा और अंतिम टिकट कीमत रूट, बेस फेयर और अन्य शुल्कों पर भी निर्भर करेगी।


Desk Desk · 08-10-2026 10:32 PM · 📍 Ranchi
Tags
Business Ranchi News