जमशेदपुर: टाटा स्टील ने अपनी विभिन्न इकाइयों में रॉ मटीरियल ऑपरेशन्स, लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन से जुड़े कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए संगठनात्मक पुनर्गठन किया है।

कंपनी ने बीयू-पीआरजी रॉ मटीरियल, इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स को दो अलग-अलग बिजनेस यूनिट में बांटने का फैसला किया है। नई व्यवस्था के तहत पहली यूनिट का नाम बीयू-पीआरजी रॉ मटीरियल और दूसरी का नाम बीयू-पीआरजी सप्लाई चेन रखा गया है।

प्रभात कुमार बने चेयरपर्सन

नई व्यवस्था में कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट सप्लाई चेन प्रभात कुमार को चेयरपर्सन बनाया गया है। वहीं वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन्स टीएसएम सुधीर कुमार मेहता को अल्टरनेट-चेयरपर्सन की जिम्मेदारी दी गई है।

पुनर्गठन के तहत रॉ मटीरियल, लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यावरण प्रबंधन, प्रोजेक्ट्स, रेल लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कंपनी का यह बदलाव रॉ मटीरियल ऑपरेशन्स और सप्लाई चेन से जुड़े कार्यों पर बेहतर फोकस तथा संगठनात्मक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

Desk Desk · 02-09-2026 09:56 PM · 📍 Ranchi
Tags
Business Ranchi News