नई दिल्ली | नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देशों के बीच समानता और सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नियम सभी देशों की भागीदारी से बनने चाहिए और सभी देशों पर समान रूप से लागू होने चाहिए।
शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ के देशों से आर्थिक और औद्योगिक सहयोग मजबूत करने की अपील की। उन्होंने सप्लाई चेन को मजबूत रखने, नई तकनीक अपनाने और पारंपरिक उद्योगों को आधुनिक बनाने की जरूरत बताई।
BRICS के लिए 5 प्रमुख प्रस्ताव
1. AI में सहयोग: BRICS देशों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के खुले ढांचे, बड़े भाषा मॉडल, ट्रेनिंग और विशेषज्ञ सहयोग को बढ़ावा देने का प्रस्ताव।
2. व्यापार और निवेश आसान करना: चीन ने BRICS विशेष आर्थिक क्षेत्र साझेदारी बनाने की पहल रखी, जिससे देशों के बीच नीतिगत तालमेल और कारोबार को बढ़ावा मिल सके।
3. डिजिटल सहयोग: डिजिटल उद्योगों में सहयोग बढ़ाने के लिए साझा क्लाउड प्लेटफॉर्म विकसित करने का प्रस्ताव।
4. स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग: आधुनिक और स्मार्ट फैक्ट्रियों के निर्माण तथा साझा औद्योगिक मानकों पर सहयोग की पेशकश।
5. तकनीकी प्रतिभा तैयार करना: BRICS इंजीनियरों का साझा समूह बनाने और युवाओं के लिए विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े इनोवेशन कार्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव।
शी जिनपिंग ने कहा कि BRICS को आर्थिक विकास के साथ-साथ आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए काम करना चाहिए।
Blog
