*तमाड़ रायडीह में मौतबनकरलटक रहा 11000 वोल्ट का तार, 2 महीने से शिकायत के बाद भी नींद में बिजली विभाग*

 तमाड़ प्रखंड के रायडीह गांव में 11000 वोल्ट का हाईटेंशन तार मौत का खतरा बनकर लटक रहा है। तार काफी नीचे झुक गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन शिकायत के दो महीने बाद भी बिजली विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार इस खतरनाक तार को लेकर लगभग दो महीने पहले टेलीफोन के माध्यम से विभाग को सूचना दी गई थी। उस समय विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि एक सप्ताह के अंदर तार को दुरुस्त कर दिया जाएगा। लेकिन आश्वासन सिर्फ आश्वासन ही रह गया।महीनों बीत जाने के बाद भी न तो कोई कर्मचारी गांव पहुंचा और न ही तार को ठीक किया गया। गांव में बच्चे, महिलाएं और पशु उसी तार के नीचे से रोज गुजरते हैं, जिससे हर समय अनहोनी की आशंका बनी रहती है।ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि क्या बिजली विभाग किसी की जान जाने का इंतजार कर रहा है? विभाग की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने विभाग से अविलंब तार को दुरुस्त करने की मांग की है।
JAY PRAKASH DAS JAY PRAKASH DAS · 02-10-2026 10:11 PM · 📍 Ranchi
Tags
Public Issues Ranchi News