जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद ने सड़क और नालियों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान के निर्देश पर स्टेशन रोड के वार्ड नंबर 21 में कार्रवाई की गई। इस दौरान दुकानों के ट्रेडिंग लाइसेंस की जांच की गई और सड़क के सामने तथा नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
अभियान के दौरान नगर परिषद के नगर प्रबंधक मुकेश निरंजन, कनीय अभियंता प्रणव मंडल, अजीत कुमार, राजस्व निरीक्षक नसीम अख्तर, बुद्धेश्वर मंडल और सफाई पर्यवेक्षक दिनेश महतो सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर परिषद की इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क और नालियों पर हुए कब्जे को हटाकर सार्वजनिक स्थानों को व्यवस्थित करना बताया गया है। अधिकारियों ने अभियान के दौरान दुकानों के लाइसेंस और अतिक्रमण की स्थिति की भी जांच की।
Blog





