लोहरदगा- लोहरदगा नगर क्षेत्र के दीदी कैफे में लायंस क्लब ऑफ लोहरदगा सेवा का गठन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के मुख्य संरक्षण में लायंस क्लब ऑफ लोहरदगा सेवा का गठन किया गया। जिसमें राजेश कुमार महतो को जिलाध्यक्ष और सतीश कुमार जयसवाल को जिला सचिव नियुक्त किया गया। बैठक के पूर्व मुख्य अतिथि संजय कुमार पीएमजेएफ लायंस डिस्ट्रिक्ट गर्वनर, सुजीत कुमार पीएमजेएफ लायन, सुजीत कुमार पीएमजेएफ लायन, माधव लखोटिया पीएमजेएफ पीडीजे लायन, अशोक कुमार जयसवाल रिजनल चेयर पर्सन गुमला, शंकर लाल सिसोदिया, एमजेएफ लायन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का विधिवत उद्घाटन किया। नवचयनित लायंस क्लब ऑफ लोहरदगा सेवा के पदाधिकारियों को राहुल वर्मा पीडीजीपीएमजेएफ लायंस ने मौके पर शपथ ग्रहण कराया। लोहरदगा में लायंस क्लब के गठन के बाद सामाजिक क्षेत्र में कार्यो को बढ़ावा मिलने की उम्मीद पदाधिकारियों ने जताई। लायंस क्लब ऑफ लोहरदगा सेवा में अध्यक्ष राजेश कुमार महतो, उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, देवाशीष कार सचिव सतीश कुमार जयसवाल, सह सचिव राजकुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष किशोर बंका, चेयर पर्सन मेमरशीप गौतम लेनिन, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर उदय गुप्ता, चेयर पर्सन सर्विस दीपक कर्मकार, मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशन दीपक अंकित टेमर कन्हैया दास बनाए गए है। वही बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में अशोक पोद्दार, उपेन्द्र प्रसाद, सत्यजीत देवघरिया और गौतम लेनिन को रखा गया है। लायंस क्लब ऑफ लोहरदगा के गठन से समाजिक क्षेत्रों में सक्रियता की उम्मीद जताई गई है। जल्द ही आगामी कार्यक्र
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 26-05-2026 10:20 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Business Lohardaga News