लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत नवाडीह पंचायत में शराबबंदी को लेकर जनजागरण और कार्रवाई का अभियान तेज हो गया है। पंचायत मुखिया मीना कुमारी एवं समाजसेवी कुद्दूस अंसारी की पहल पर पंचायत को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग से अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है, जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है। इसी क्रम में बुधवार सुबह नवाडीह पूजार टोली में समाजसेवी कुद्दूस अंसारी की अध्यक्षता में ग्रामीणों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों ने शराब के बढ़ते प्रचलन पर गहरी चिंता जताई। लोगों ने कहा कि शराब के नशे में कई लोग आपसी गाली-गलौज और जातिसूचक टिप्पणी करते हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है और कभी भी सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि शराबखोरी का असर बच्चों और युवाओं पर भी पड़ रहा है तथा पढ़ाई करने वाले बच्चे भी नशे की लत की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूजार टोली सहित पूरे पंचायत क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति महुआ शराब का निर्माण नहीं करेगा। यदि किसी के द्वारा शराब बनाते हुए पकड़ा जाता है तो शराब को मौके पर नष्ट किया जाएगा और संबंधित व्यक्ति पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। ग्रामीणों ने शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई करने का संकल्प लिया। बैठक के बाद ग्रामीणों ने पंचायत
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 27-05-2026 09:27 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Crime Lohardaga News