लोहरदगा: बीएस कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ। महाविद्यालय के खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने एवं उनकी खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में बीएस कॉलेज रेड एवं बीएस कॉलेज ब्लू टीम के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। रेड टीम की कप्तानी प्रेम कुमार एवं ब्लू टीम की कप्तानी सुमित उरांव ने की। उल्लेखनीय है कि दोनों खिलाड़ी पूर्व में रांची विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पूर्व में खेला गया था, जबकि फाइनल मैच 18 मई को सुबह 10:00 बजे आयोजित किया गया। बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में बीएस कॉलेज रेड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। पहले मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हिमांशु रंजन को तथा दूसरे मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रिंस सिंह को प्रदान किया गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए संजय उरांव को बेस्ट फील्डर, विपुल कुमार भारती को बेस्ट बॉलर, विपुल राज को बेस्ट बैट्समैन तथा सुमित उरांव को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शशी कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में खेल प्रभारी प्रो. आनंद मांझी, प्र


Blog





