लोहरदगा में आगामी 30 मई को आयोजित होने वाला इंटक (इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस) का महाधिवेशन ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस महाधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से इंटक के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी, श्रमिक नेता, मंत्री, विधायक तथा संगठन से जुड़े वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन समिति इसे सफल बनाने में जुटी हुई है।
महाधिवेशन की जानकारी देते हुए इंटक के महासचिव एवं पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने बताया कि यह आयोजन श्रमिक हितों, संगठनात्मक मजबूती और मजदूरों की समस्याओं के समाधान को लेकर महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि देशभर से आने वाले इंटक के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ कार्यकारिणी की विशेष बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन के विस्तार, श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और वर्तमान औद्योगिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा होगी।
धीरज प्रसाद साहू ने बताया कि महाधिवेशन में श्रमिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसमें असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की समस्याएं, श्रम कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन, रोजगार सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ और मजदूरों के हित में संगठन की भूमिका जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव भी साझा करेंगे, जिससे श्रमिक


Blog





