लोहरदगा: उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने बुधवार को सेन्हा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित स्वेटर उत्पादन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उपायुक्त ने स्वेटर बुनाई की पूरी प्रक्रिया को देखा और उत्पादन केंद्र प्रबंधक से स्वेटर उत्पादन से उत्पादक समूह को होने वाली आय, प्रतिदिन स्वेटर उत्पादन की क्षमता की जानकारी ली। साथ ही उत्पादन बढ़ाने और इसकी मार्केटिंग निजी क्षेत्र में भी किये जाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसर में संचालित दो सीएलएफ; ज्ञान ज्योति संकुल स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड और संकेत क्लस्टर स्वावलंबी सहकारी समिति द्वारा किये गए कार्यों की जानकारी ली और बैंक बुक, कैश बुक का अवलोकन किया। आईएफसी फंड से लेयर बर्ड यूनिट पपीता व केला की खेती और लेयर बर्ड यूनिट खोले जाने की योजना को जल्द प्रारंभ किये जाने का निदेश दिया गया। उपायुक्त ने पीएमएफएमई अंतर्गत प्रदत्त ऋण, मुख्यमंत्री फुलो झानो अभियान दिए गए लाभ की भी जानकारी ली। मौके पर परियोजना निदेशक आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्राम मुर्मू, अंचल अधिकारी पंकज भगत, जेएसएलपीएस डीपीएम संजय गुप्ता, सेंटर के प्रबंधक आदि उपस्थित थे।


Blog


