भारी बारिश में दीवार गिरने से महिला की मौत ।
बुंडू (रांची): दशम थाना क्षेत्र के तैमारा गांव में मंगलवार को भारी बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पास बर्तन धो रही एक महिला पर अचानक कच्ची दीवार गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही गंभीर रूप से चोट लग गई।
मृतका की पहचान आरती देवी (26 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के बीच आरती देवी छाता लेकर अपने घर के पास बर्तन धो रही थीं। इसी दौरान बारिश के कारण घर की दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई, जिससे वह दीवार के मलबे में दब गईं।
घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर महिला को मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।
लगातार हो रही बारिश के बीच इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
Blog