*फर्जी योजनाओं का झांसा देकर महिलाओं से 4.20 लाख की ठगी का आरोप, कार्रवाई की मांग*
*बुंडू।* बुंडू अनुमंडल में सरकारी योजनाओं का प्रलोभन देकर सैकड़ों महिलाओं से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। सोमवार को पीड़ित महिलाओं ने बुंडू के अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मुख्य आरोपी बादल करमाली पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में आरोप है कि बादल करमाली ने आदिवासी पाहन बाबा सेवा समिति के नाम पर गिरोह बनाकर ठगी की। बुंडू प्रखंड में बकरी पालन योजना के नाम पर 400 महिलाओं से 500-500 रुपये लेकर कुल दो लाख वसूले गए। यह राशि शेफाली देवी (रेलाडीह) के माध्यम से ली गई। सोनाहातू में धरनी देवी (बाकू) के माध्यम से 1.50 लाख और दुलमी में अर्चना देवी के माध्यम से नारी पेड बैंक के नाम पर 70 हजार वसूली का आरोप है।
पीड़ितों का आरोप है कि पैसा वापस मांगने पर आरोपी फोन नहीं उठा रहा है। अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह मामला फिलहाल पीड़ितों के आरोपों पर आधारित है, प्रशासनिक जांच बाकी है।
Blog





