भरनो (गुमला)। भरनो प्रखंड क्षेत्र में पिछले चार दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है। लगातार बारिश से कुसुमबहा गांव निवासी गरीब किसान प्रेम कुजूर का मिट्टी का घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया।
बारिश के कारण क्षेत्र के अन्य ग्रामीणों के कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। घर गिरने के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण प्रेम कुजूर अपने क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत कराने में असमर्थ हैं।
मामले की जानकारी मिलने पर पंचायत समिति सदस्य के पति मंदीप महली पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
लगातार बारिश को देखते हुए कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा चिंता का विषय बनी हुई है। प्रभावित लोगों को राहत और आवासीय सहायता की जरूरत है।
Blog



