रांची | झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बना गहरा निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिसका असर झारखंड के मौसम पर दिखाई दे रहा है। गुरुवार और शुक्रवार को भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इस बीच मौसम विभाग ने बारिश के साथ वज्रपात की संभावना को लेकर भी चेतावनी जारी की है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

फिलहाल झारखंड में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग के अपडेट पर नजर रखने और तेज बारिश या वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की जरूरत है।

Desk Desk · 23-09-2026 10:44 AM · 📍 Ranchi
Tags
Weather Ranchi News