लोहरदगा: बकरीद को ले मंगलवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिला परिषद भवन स्थित सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि लोहरदगा जिला में पर्व-त्यौहारों में सामाजिक सौहार्द्र का इतिहास रहा है जिसे हमें आगे ले जाना है। इस परंपरा को बनाये रखने के लिए हम सभी को एक-दूसरे का सहयोग करने की आवश्यकता है। सभी लोग आपसी सौहार्दपूर्ण तरीके से बकरीद के त्योहार को मनाएं। जिला में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। बकरीद के दौरान पानी व बिजली की समस्या के निवारण हेतु पदाधिकारियों को विशेष निर्देश दिये गये हैं। बकरीद की नमाज को देखते हुए 28 मई 2026 को 5 बजे से पूर्वाहन से 10 बजे पूर्वाहन तक शहरी क्षेत्र में वाहनों की नो एंट्री रहेगी। उपायुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया पर किये गए पोस्ट की सतत निगरानी की जाएगी। सभी आम नागरिकों से अपील है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर करने से बचें और ना ही किसी अफवाह पर प्रतिक्रिया दें। साथ ही ऐसे किसी प्रकार की जानकारी मिले तो इसकी सूचना सर्वप्रथम स्थानीय या जिला प्रशासन को दें।
उपायुक्त ने कहा कि कोई व्यक्ति अगर सोशल मीडिया का इस्तेमाल आपसी सौहार्द्र को बिगाड़ने के लिए करते हुए पाया जाता है तो उस पर सुसंगत धाराओं के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ने जिला में शांति बहाल करने व विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए निषेधात्मक कानूनी कार्रवाई का निर्देश अनुमण्डल पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी को दिया।
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं नगर परिषद कार्यपाल


Blog




