लोहरदगा: आगामी 26 मई को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर लोहरदगा शहर के बड़ा तालाब में आयोजित होने वाली भव्य गंगा आरती को लेकर तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को ऐतिहासिक और आकर्षक स्वरूप देने के उद्देश्य से समिति लगातार तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। इसी क्रम में रविवार शाम लगभग 4 बजे बस स्टैंड स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में 10 कुंवारी कन्याओं द्वारा गंगा आरती का अभ्यास किया गया, जहाँ सामूहिक रूप से आरती की प्रस्तुति का पूर्वाभ्यास कराया गया। आयोजन समिति से जुड़े रंजीत साहू ने बताया कि इस वर्ष गंगा आरती को पहले से अधिक भव्य स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंच निर्माण, प्रकाश सज्जा, ध्वनि व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा के अवसर पर होने वाली यह भव्य गंगा आरती धार्मिक आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम बनेगी। बताया गया कि पिछले लगभग एक माह से 10 कुंवारी कन्याओं द्वारा नियमित रूप से गंगा आरती का अभ्यास किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को अनुशासित, आकर्षक और आध्यात्मिक प्रस्तुति देखने को मिल सके। आरती अभ्यासआयोजन समिति के सदस्य सचिन कुमार साहू की देखरेख में कराया जा रहा है। मुख्य आकर्षण 10 कुंवारी कन्याओं द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली भव्य गंगा आरती होगी, जिसकी तैयारी पूरे उत्साह और समर्पण के साथ की जा रही है।
गंगा आरती में शामिल होने वाली कुंवारी कन्याओं में पूजा अग्रवाल, मानसी कुमारी, कुमारी अंतर, राखी कुमारी, सिमरन गुप्ता, राजनंदिनी कुमारी, प्रियंका साहू, बृष्टि कश्यप, भावना मित्तल एवं सृष्टि पांडे शामिल हैं। सभी कन्याएँ पारंपरिक परिधान में सामूहिक रूप से आरती प्रस्तुत करेंगी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठेगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि


Blog



