लोहरदगा: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी आलोक कुमार दूबे प्रभारी बनने के बाद पहली बार लोहरदगा पहुंचे। उनके आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखेर भगत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसके बाद कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष सुखेर भगत की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। बैठक में संगठन विस्तार, कमेटी के पदाधिकारियों के चयन सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा कि गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) कार्य को लेकर कांग्रेस पार्टी गंभीर एवं सजग है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के बीएलए-2 सभी बूथों पर नियुक्त किए गए हैं और उनकी जिम्मेदारी काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर बीएलए-2 की बैठक बुलाकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाए, ताकि मतदाता पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्षों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे संगठनात्मक समन्वय मजबूत हो और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़े।
लोहरदगा जाने के क्रम में आलोक दूबे SIR प्रक्रिया को देखने तीन मतदान केंद्रों पर भी गया, जहां मैपिंग की स्थिति की जानकारी ली,लगभग 15-20 बूथों पर SIR कार्य नहीं दिखा, जिसकी सूचना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 24-05-2026 09:21 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Politics Lohardaga News