लोहरदगा: प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत आवास प्लस सर्वे 2024 से संबंधित एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन जिला परिषद सभागार में किया गया। कार्यशाला में आवास प्लस 2024 के लिए प्रारूप प्राथमिकता प्रतीक्षा सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान बताया गया कि आगामी दिनों में जिले की सभी पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन कर पात्र लाभुकों की प्राथमिकता सूची तैयार की जाएगी, ताकि वास्तविक जरूरत मंद परिवारों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद, लोहरदगा द्वारा की गई। इस अवसर पर जिले के सभी पंचायतों के मुखिया, प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के जिला समन्वयक, प्रशिक्षण समन्वयक, प्रखंड समन्वयक तथा लेखापाल-सह-कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे।
कार्यशाला में योजना के सफल क्रियान्वयन, पात्र लाभुकों के चयन में पारदर्शिता तथा ग्राम सभा की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित कर्मियों से निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए सर्वेक्षण एवं सूची निर्माण प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आह्वान किया गया।
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 08-06-2026 09:51 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Government Lohardaga News