केरेडारी/हजारीबाग: प्रखंड अंतर्गत पंचायत सलगा के ग्राम सलगा एवं कुठान तथा पंचायत कराली के कराली गांव स्थित टोला नवडीह में आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-2 के मरम्मती कार्य का शुभ शिलान्यास आज बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया।
विधायक ने नारियल फोड़कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य क्षेत्र के नौनिहालों को बेहतर शैक्षणिक एवं पोषण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आंगनवाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलने में सुविधा होगी।
इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री जय राम साव, बूथ अध्यक्ष कामेश्वर साव, सूरज साव, द्वारिका साव, नारायण महतो, धनेश्वर महतो, रूपलाल महतो, भोला महतो, प्रेम लाल महतो, बबलू सिंह, अवध सिंह, विनोद सिंह, मुखिया अशोक राम सहित अनेक गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
जागेश्वर कुमार, झारखंड उजाला, हजारीबाग ब्यूरो


Blog





