लोहरदगा: प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके तक विधिक सेवा प्राधिकार के तहत जागरूकता के साथ जानकारी साझा को लेकर मंगलवार को लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय में नालसा नई दिल्ली और झालसा राँची के संयुक्त तत्वधान में डालसा के निर्देशानुसार अध्यक्ष सह प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा एवं सचिव मनोरंजन कुमार के निर्देश पर प्रखंड कार्यालय के समीप ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान के तहत अधिवक्ता इंद्राणी कुजर, पवन कुमार,पीएलवी पुनु देवी, प्रियांशु कुमार यादव,श्रीमती कुमारी और पूजा देवी के द्वारा ग्रामीणों को कानूनी अधिकार औ कर्तव्य के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि डायन बिसाही,बाल विवाह कुप्रथा नशाखोरी,अशिक्षा जैसे कुरूतियों से बचना सभी नगरिक को चाहिए इसके लिए कानून का ज्ञान होना चाहिए। जानकारी देते हुए कहा कि पोस्को एक्ट,सड़क दुर्घटना,जमीन सम्बन्धी विवाद सहित अन्य घटनाओं को विधिक सेवा प्राधिकार के तहत निदान किया जाता है। अधिवक्ता इंद्राणी कुजर ने कहा कि चलंत लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य है न्याय प्रत्येक नागरिक तक पहुंचना और उचित न्याय के लिए कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे। साथ ही कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सभी को मिले क्यों की जागरूकता के अभाव में आज सभी लोग उचित न्याय और समुचित लाभ पाने से वंचित रह जा रहें हैं। मौके पर राजेश उरांव,आनंद उरांव,राजकुमारी देवी,सुरेश उरांव, विरकुंवर भगत,पौलुस कुजर,सुमन उराइन, तितम्बर उरांव के अलावे अन्य ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद थे।
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 02-06-2026 10:14 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Government Lohardaga News