लोहरदगा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोहरदगा के बीएस कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम परिसर में छोटे-छोटे क्रिकेट खिलाड़ियों ने उत्साह पूर्वक वृक्षारोपण किया। इस अभियान का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर क्रिकेट कोच अमित कुमार एवं जयजीत चौबे ने खिलाड़ियों को पेड़ों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना तथा उनकी देखभाल करना आवश्यक है। कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कोच अमित कुमार ने कहा कि खेल के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों को निभाना भी खिलाड़ियों का कर्तव्य है। वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।
इस दौरान सभी
खिलाड़ियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। कार्यक्रम का समापन पौधों की नियमित देखभाल के संकल्प के साथ हुआ।


Blog





