लोहरदगा । लोहरदगा के सुदूरवर्ती गांव चूल्हापानी में दामोदर नदी के उद्गम स्थल पर गंगा दशहरा के कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार शामिल हुए। 
विधायक और दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता सरयू राय के निमंत्रण पर इस कार्यक्रम में राजपाल शरीक हुए। 
राज्यपाल ने कहा कि नदियां यदि स्वच्छ रहेंगी तो जनजीवन भी अच्छा होगा। गंगा दशहरा पर यह आयोजन केवल एक धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन ही नहीं बल्कि प्रकृति और धरती मां के साथ हमारे संबंध, हमारे जुड़ाव को मजबूत बनाने वाला कार्यक्रम है। दामोदर नदी के उद्गम स्थल पर मौजूद होना ही अपने आप में एक सुखद एहसास है। लग रहा है कि धरती मां ने हमें यहां बुलाया है।
झारखंड के प्रमुख नदियों में एक दामोदर नदी लोहरदगा के जंगल पहाड़ों से घिरे चूल्हा पानी नामक स्थान पर एक पेड़ की जड़ के पास से निकलती है। यहां प्राकृतिक रूप से मौजूद जल स्रोत की पूजा राज्यपाल के साथ-साथ मौजूद सभी लोगों ने की। 
विधायक सरयू राय कई सालों से निरंतर इस स्थान पर गंगा दशहरा के कार्यक्रम में शामिल होते रहे हैं। सरयू राय ने भी मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पर्यावरण और खासकर नदियों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में
प्रशासनिक अधिकारी कर्मियों के अलावा, बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए।
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 25-05-2026 10:01 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Environment Lohardaga News