लोहरदगा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), लोहरदगा द्वारा सेन्हा प्रखंड के सेरेंगहातु में पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा प्रकृति के संरक्षण हेतु सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सविना केरकेट्टा (प्राचार्य,सेरेंगहातु) उपस्थित रहीं। अन्य विशिष्ट अतिथियों में महेश्वर साहू (वार्ड सदस्य, वार्ड संख्या-02, तोरार), समजान अंसारी (समाजसेवी,सेरेंगहातु), नवनीत प्रजापति (शिक्षक, सेरेंगहातु) तथा आदित्य कुमार साहू (जिला संयोजक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिला युवा पदाधिकारी अजय कुमार सैनी एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों के बीच पर्यावरण विषयक प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संबंधी अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में “नेशन फर्स्ट चैलेंज” की जानकारी साझा की गई तथा युवाओं को राष्ट्रहित, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए ग
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 06-06-2026 09:45 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Environment Lohardaga News