लोहरदगा:
अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस 2026 में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, खान प्रभाग लोहरदगा द्वारा लोहरदगा मुख्यालय समेत सभी संचालित खनन क्षेत्रों में स्कूली बच्चों के बीच पर्यावरणीय चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित किए गए। जिनमें गुरुकुल शांति आश्रम, पाखर, बगडू, सेरेंगदाग, गुरदारी, कुजाम, बिमरला एवं टोरी साइडिंग क्षेत्र में सैकड़ों बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर पेंटिंग बनाई। बच्चों को पर्यावरण पर जागरूक किये गये। बच्चों से सामूहिक रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बच्चों ने बड़े ही उत्साह से कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दी। कार्यक्रम में पर्यावरण विभाग के विशेषज्ञ, खान प्रबंधक, खनन कर्मी, सीएसआर अधिकारी, अभिभावकगण, शिक्षकगण मौजूद रहे। टोरी में सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) चिन्मय दास द्वारा श्रेष्ठ चित्रांकन बनाने वाले स्कूली बच्चों को पुरस्कृत किया एवं पौधरोपण करने हेतु उत्साहवर्धन किया।


Blog



