रामगढ़। टाइगर जयराम महतो ने कहा कि प्रिय एसोसिएशन वालों, पुनः एक बात कहना चाहेंगे जो ईमानदार हैं, उनको हमारा नमस्कार है, चाहे वह चपरासी, सिपाही, अधिकारी या जमादार है.लेकिन जो करते भ्रष्टाचार हैं, उनसे होगी लड़ाई आर पार है.. एसोसिएशन वालों, प्रेस कॉन्फ्रेंस-कॉन्फ्रेंस खेल रहे हो आप, चलो ठीक है, पर कम से कम तुम एक ऐसे विधायक के खिलाफ कॉन्फ्रेंस कर रहे हो, जो विधायकी दांव पर लेकर चलता है, तो कम से कम कॉन्फ्रेंस में जो पदाधिकारियों को बैठा रहे हो मीडिया के सामने, उनका चरित्र साफ-सुथरा होना चाहिए। ईमानदार छवि के लोगों को कॉन्फ्रेंस के लिए बैठाओ, लेकिन तुमने बोकारो जिला में जिन अधिकारियों को कॉन्फ्रेंस कराया, उनमें से आधे के अकाउंट सीआईडी ने फ्रीज कर दिया है ट्रेजरी घोटाले के मामले में।
एक अधिकारी ने अपने बेटे की शादी में एक महिला की हत्या की है। एक अधिकारी ने बालीडीह में आदिवासी का जमीन हड़पा है। एक अधिकारी ने एक रेलवे के पदाधिकारी की अर्धांगिनी को जबरन अपना बना लिया है। 
एक अधिकारी ने दो किलो मांस के लिए खून-खराबा किया है।और सबसे खास बात, जमशेदपुर का एक केस आया है प्रकाश में। अगर वो केस सबके सामने आ गया ना तो तुम्हारी पाँव तले जमीन खिसक जाएगी, बस इतना जान लो पॉक्सो एक्ट नार्को टेस्ट। तुम कॉन्फ्रेंस करो हम डेटा इकट्ठा कर रहे हैं।
मेरे लाइव आने या प्रेस कॉन्फ़्रेंस का इंतज़ार कीजिए। पुनः कर्तव्यनिष्ठ निष्ठावान कर्मचारियों-अधिकारियों को नमस्कार जोहार।
TEKLAL MAHTO TEKLAL MAHTO · 31-08-2026 07:28 PM · 📍 Ramgarh · RAMGARH Bureau
Tags
Politics Ramgarh News