लोहरदगा: अंजुमन इस्लामिया सेन्हा के जेरे निगरानी में मुहर्रम मेला के कमिटी के तत्वाधान में आवश्यक बैठक आहूत किया गया। जिसमें अंजुमन इस्लामिया द्वारा निर्णय लिया गया कि सेन्हा मुहर्रम मेला आयोजन कमिटी के नव चयनित सदर मो0 मन्नान अंसारी के सदर पद से अपने निजी कारणों से इस्तीफा देने के बाद कमिटी संचालन हेतु एक महत्व पूर्ण बैठक मदरसा हस्मतुर्रज सेन्हा प्रांगण में अंजुमन इस्लामिया सेन्हा के सदर मो0 मोख्तार अंसारी के सदारत में रखी गई। जिसमें खाली सदर पद के लिए सर्वसहमति से नए सदर पद के लिए मो इरशाद अंसारी को चुना गया। साथ ही मुहर्रम कमिटी के संरक्षक का भी चुनाव किया गया। जिसमें मो0 इम्तियाज अंसारी को सर्व सहमति से संरक्षक चुना गया। इस मौके पर मुहर्रम मेला सेन्हा का लाइसेंस धारी मो0 अख्तर अंसारी,मुहर्रम कमिटी सेन्हा के सेक्रेट्री तबारक हुसैन अंसारी,खजांची इरशाद अंसारी, अंजुमन इस्लामिया सेन्हा के कन्वेनर मो0 फिरोज अख्तर,सेक्रेट्री अजहरुद्दीन अंसारी,मकबूल अंसारी,असलम अंसारी,तौहीद अंसारी,इरशाद अंसारी,शमीम अंसारी,गौसिया कमिटी के सदर सैयद अंसारी,गफ्फार अंसारी,(गौसिया) पंचायत,इम्तियाज अंसारी कुद्दूस अंसारी,के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।


Blog





