रामगढ़/गोला। गोला प्रखंड अंतर्गत मगनपुर पंचायत के मगनपुर गांव में वर्षो बंद पड़े सत्संग को सतगुरु माता सुदीक्षा जी महराज की कृपा से बुधवार को पुनः संत निरंकारी साप्ताहिक सत्संग प्रारम्भ किया गया। अनेको बंद पड़े सत्संग को पुनः प्रारम्भ करने की कृपा हो रही है। सत्संग की अध्यक्षता परम पूज्य नेमचंद करमाली ने की, जबकि पंचम दास निरंकारी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को खुले सत्संग का स्वरूप दिया गया। सत्संग में उपस्थित महत्माओ ने सद्गुरु माता से प्राप्त आध्यात्मिक संदेशों एवं आशीर्वादों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महात्मा अशोक, सुरेंद्र, धनेश्वर, दुखरंजन, सुगिया देवी, योगेंद्र,शिवदयाल बिपिन भदरू मोतीलाल कपूर शंकर, सुनीता देवी सोनी देवी शोभा बसंती यशोदा जुली जयंती शुलो मनी हरिचरण पहरलाद राजू रवि शिभ राम सहित अनेको संख्या में महत्माओ उपस्थित रहे।
सत्संग के पुनः आरंभ होने से क्षेत्र के निरंकारी महत्माओ में हर्ष का माहौल है तथा आध्यात्मिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


Blog





