लोहरदगा। लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय का पवित्र पर्व ईद-उल-अजहा गुरुवार को पूरी अकीदत, उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर अल्लाहु अकबर की सदाओं और तकबीरों की गूंज सुनाई दी। लोगों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन, भाईचारा और तरक्की के लिए दुआ मांगी। प्रखंड क्षेत्र के किस्को ईदगाह, किस्को मस्जिद, नारी नवाडीह ईदगाह, नवाडीह जामा मस्जिद, मस्जिद-ए-अबूबकर सिद्दीक, हिसरी ईदगाह, चरहु ईदगाह और होंदगा ईदगाह सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर सुबह 7 बजे से 8 बजे के बीच ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। नमाज पूरी होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। ईद की नमाज के बाद लोगों ने अपने-अपने घरों में पहुंचकर कुर्बानी की रस्म अदा की। पूरे इलाके में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखा गया। ईदगाह और गांवों में सुबह से ही रौनक बनी रही। बच्चों और युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। किस्को एसडीपीओ दिवाकर कुमार एवं थाना प्रभारी मानस कुमार साधु, पुलिस बल के साथ विभिन्न ईदगाहों और संवेदनशील स्थलों का लगातार जायजा लेते रहे। वहीं मजिस्ट्रेट ड्यूटी में जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो, अंचल अधिकारी अजय कुमार एवं प्रभारी बीएओ राणा अमित शर्मा मौजूद रहे। प्रशासन की सक्रियता और लोगों के सहयोग से पूरे प्रखंड में ईद-उल-अजहा का प
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 28-05-2026 09:42 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Religion Lohardaga News