लोहरदगा जिले के किस्को में मंगलवार को खिदमते खल्क हाजी कमेटी, झारखंड का सालाना मिलन समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय कमेटी के सदर हाजी मो. आलम अंसारी ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमेटी के सरपरस्त हाजी शमसुद्दीन अंसारी, हाजी मोहम्मद यूसुफ, हाजी कयामुद्दीन, मौलाना ऐनुल हक, एवं हाफिज खुर्शीद उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र कुरआन की तिलावत और नातिया कलाम से की गई, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक और शांतिमय हो गया। इस अवसर पर झारखंड के विभिन्न जिलों से आए हाजी हजरात एवं समाजसेवियों का पारंपरिक तरीके से माला पहनाकर और सम्मान देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में गौस पाक के जीवन, उनकी शिक्षाओं एवं मानवता पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही सुबह में क़ुरआन ख्वानी और लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज में भाईचारा, एकता और सेवा भाव को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में कमेटी के विस्तार और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समाज के अधिक से अधिक लोगों को कमेटी से जोड़ने और सामाजिक सेवा कार्यों को विस्तार देने पर सहमति बनी। वक्ताओं ने कहा कि खिदमते खल्क कमेटी का मुख्य उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के कमजोर, गरीब और जरूरतमंद वर्ग की सेवा करना है। मुख्य सरपरस्त हाजी शमसुद्दीन अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि गरीब, बेसहारा, दिव्यांग एवं विधवा महिलाओं की मद
SUMAN SAHU SUMAN SAHU · 09-06-2026 09:27 PM · 📍 Lohardaga · Lohardaga Bureau
Advertisement
Tags
Religion Lohardaga News