लोहरदगा जिले के नगजुआ गांव के दो छात्र शनिवार सुबह से लापता हो गए हैं, जिससे परिजनों में गहरी चिंता व्याप्त है। लापता छात्रों की पहचान सफाद अंसारी के पुत्र सनाउल अंसारी तथा मुमताज अंसारी के पुत्र वारिश अंसारी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार दोनों छात्र नरकोपी स्थित मदरसा में अध्ययनरत हैं और शुक्रवार को मेहमानी के लिए नरकोपी गए थे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे दोनों नरकोपी स्टेशन से रांची चंदवा टोरी मेमू ट्रेन में अपने घर नागजुआ के लिए सवार हुए थे, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिजन लगातार रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना को लेकर परिजनों ने स्थानीय थाना में रिपोर्ट कर खोजबीन की गुहार लगाई है। साथ ही परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को दोनों छात्रों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो मोबाइल नंबर 6299811189 या 9304485651 पर तुरंत संपर्क करें।


Blog





