लोहरदगा: सेन्हा थाना क्षेत्र के डोका में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से ट्रैक्टर की चपेट में आकर दो वृद्ध महिओं की मौत हो गई है। घटना की सूचना के पश्चात सेन्हा पुलिस अग्रतर कारवाई में जुट गई है। जानकारी अनुसार सेन्हा थाना के डोक में गत देर शाम ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण डोको में 30 मई रात 08 बजे दोनों वृद्ध घर के बाहर बैठे हुए थे, इसी क्रम में बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर के ट्रैक्टर चलाते हुए चालक लापरवाही में दोनों वृद्ध महिला को धक्का मार दिया। जिसमें दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान डोका निवासी स्वर्गीय शनिचरवा उराँव की पत्नी एतवरिया उराईन तथा भाभी लक्ष्मी देवी पति स्वर्गीय राजबली भगत के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र डोका निवासी स्वर्गीय शनिचरवा उराँव के 50 वर्षीय पुत्र सुखराम उराँव ने आवेदन के माध्यम से थाना को बताया कि मेरा भतीजा संदीप उराँव की शादी को लेकर सभी परिवार मेहमानी आये हुए थे, संध्या में खाना खाकर दरवाजा पर मां एवं भाभी बैठी हुई थी। इसी बीच गांव के स्वर्गीय छोटिया उराँव के पुत्र बबलू उराँव ने ट्रैक्टर से दोनो को धक्का मार दिया। जिससे दोनों ही घायल हो गए। अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। आवेदन पर करवाई करते हुए थाना प्रभारी नीरज झा ने दोनों वृद्ध महिलाओं का शव कब्जे में लेकर कारवाई प्रारम्भ कर दी है। पुलिस ने ट्रैक्टर एवं चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं सेन्हा थाने में कांड संख्या 73/26 दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने रविवार को दोनो शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौप दिया है।


Blog





